धनकामई मेले में दंगल आयोजित:महिला पुरुष पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, विजेता खिलाड़ियों को मिलें पुरस्कार


फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के धनकामई गांव में रविवार को भव्य दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में फतेहपुर के अलावा लखनऊ, महोबा, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़ सहित विभिन्न जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दंगल में पुरुषों के साथ महिला पहलवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष रामपाल पाल ने बताया कि महिला पहलवानों के मुकाबले में विजेता को 2100 रुपए तक तथा पुरुष पहलवानों के मुकाबले में 5000 रुपए तक का पुरस्कार दिया गया। अखाड़े में हुए मुकाबलों में भद्दा नरायना पुर के पहलवान ने चित्रकूट के संतोष को पराजित कर 1100 रुपए का इनाम जीता। वहीं महेंद्र खागा ने रवि विजयीपुर को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। जितेंद्र चायल, कौशांबी ने प्रतापगढ़ के शिवकुमार को पराजित किया। महिला पहलवानों के मुकाबले में मऊ की पहलवान ने लखनऊ की प्रिया को शिकस्त देकर 2100 रुपए का पुरस्कार जीता। वहीं लखनऊ की गायत्री ने दिल्ली की कैसान को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। रोमांचक कुश्तियों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *