![]()
विकास कार्यों को लेकर जारी की गई CM डैश बोर्ड रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल फिर से बुरी तरह पिछड़ गया है। मुरादबाद जिला प्रदेश में सबसे अंतिम पायदान यानी 75 वें स्थान पर आया है। फरवरी की रैंकिंग में अमरोहा को 68, संभल को 53,बिजनौर को 47 वां और रामपुर को 11 वां स्थान हासिल हुआ है। एक तरफ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मंडल में विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, दूसरी ओर सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग बताती है कि विकास के मामले में मुरादाबाद मंडल यूपी में बुरी तरह पिछड़ गया है।
आखिर माजरा क्या है ? यदि विकास हो रहा है तो फिर सीएम डैश बोर्ड रैकिंग में मंडल की हालत पतली क्यों है? या फिर विकास के दावों में ही कोई झोल है। सड़क पर उतरती योजनाएं विकास की गवाही तो देती हैं लेकिन रैंकिंग से मैच नहीं खाती। इस मामले में दैनिक भास्कर ने मुरादबााद मंडल के कमिश्नर आन्जनेय सिंह से बात की और समझने की कोशिश की कि आखिर विकास योजनाओं और रैंकिंग में पिछड़ने का सच और वजहें क्या हैं?
कमिश्नर ने रैकिंग में पिछड़ने से लेकर मंडल में चल रही विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
देखिए VIDEO….
Source link
विकास के बड़े-बड़े दावे,फिर मुरादाबाद रैंकिंग में फिसड्डी क्यों ?:कमिश्नर ने गिनाई वजहें, बोले-कहीं फॉरेस्ट NOC तो कहीं जांच बनी कारण;ज्यादातर प्रोजेक्ट समय से पूरे