विंध्याचल परिक्षेत्र के आईजी राकेश प्रकाश सिंह सेवानिवृत्त:मिर्जापुर पुलिस लाइन में सम्मान और विदाई समारोह


विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश प्रकाश सिंह अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए सम्मानित किया। समारोह में अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों ने राकेश प्रकाश सिंह को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और सम्मान सामग्री भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं और उनकी कार्यशैली हमेशा अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बनी रही। अधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
इस दौरान कार्यक्रम में राजकुमार मीणा, कनिष्क आर. जामकर, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। राकेश प्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग की निरंतर प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *