![]()
उत्तर रेलवे ने वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में आधुनिक एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) कोच लगाने का निर्णय लिया है। नई रैक लगने के बाद यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा। ट्रेन संख्या 20402 का संचालन छह अगस्त से लखनऊ से एलएचबी रैक के साथ शुरू होगा, जबकि ट्रेन संख्या 20401 सात अगस्त से वाराणसी से नई रैक के साथ रवाना होगी। कम झटके और कम शोर के साथ मिलेगा आरामदायक सफर उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि एलएचबी कोच नई तकनीक से बनाए गए हैं। इन कोचों में सफर के दौरान झटके और कंपन कम महसूस होते हैं, जिससे यात्रा ज्यादा आरामदायक रहती है। इसके अलावा इन कोचों में शोर भी पुराने कोचों की तुलना में काफी कम होता है। हादसे की स्थिति में भी यात्रियों की सुरक्षा होगी बेहतर रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एलएचबी कोच सुरक्षा के लिहाज से भी ज्यादा बेहतर माने जाते हैं। इनमें ऐसी विशेष व्यवस्था होती है, जिससे दुर्घटना होने पर कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते। इससे बड़े हादसों में नुकसान कम होने की संभावना रहती है और यात्रियों की सुरक्षा पहले के मुकाबले अधिक सुनिश्चित होती है।
Source link
वाराणसी-लखनऊ शटल एक्सप्रेस में 6 अगस्त से लगेंगे एलएचबी कोच:अब सफर के दौरान लगेंगे कम झटके, कम शोर और बढ़ेगी सुरक्षा