नोएडा में निवेश के नाम पर 59 लाख की ठगी:वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाया, 10 बार में रकम ट्रांसफर


सेक्टर-76 जेएम ऑर्किड सोसायटी में रहने वाले एक 65 साल के बुजुर्ग को ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर शातिरों ने 59 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को एक नामी शेयर ट्रेडिंग कंपनी के फर्जी ग्रुप में शामिल किया गया। आरोपी खुद को सेबी से रजिस्टर्ड होने का दावा किए। झांसे में आए पीड़ित ने दस से अधिक किस्तों में ठगों के खाते में रुपये भेज दिए। मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश तो ठग संपर्क तोड़ लिए। मामले में साइबर थाना पुलिस तहरीर लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनजान नंबर से आया मैसेज
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी से रिटायर कर्मचारी हैं। इसी साल जनवरी महीने में उन्हें एक अनजान नंबर से मैसेज आया। बातचीत होने के बाद पीड़ित को एमएस फार्ले नाम की कथित स्टॉक ब्रोकर फर्म के प्रतिनिधियों ने संपर्क कराया गया। भारत में कंपनी का प्रतिनिधि बताकर माइकल कॉलिन्स और जतिन शर्मा ने खुद को सेबी से पंजीकृत बताया और घर बैठे ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। एनसीआरपी पोर्टल पर की शिकायत
पीड़ित को एक ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद शुरुआत में निवेश पर लाभ दिखाया। भरोसा होने के बाद उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर लगातार रुपये जमा कर दिए। जब मुनाफा और निवेश की रकम वापस नहीं मिली, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर भी शिकायतें दर्ज कराई हैं। साइबर डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। ठगों के खाते नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *