वाराणसी में पड़ोसी ने मासूम को 5 फिट उठाकर पटका:सिर-सीने में चोट पर मासूम अचेत, पुलिस ने परिजनों को थाने से भगाया; चक्काजाम-हंगामा


वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में शनिवार की रात शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने घर के बाहर लेटी मासूम बच्ची को पांच फिट उठाकर पटक दिया। एक महीने की बच्ची को पत्थर पर पटकते ही चीख निकली और अचेत हो गई। उसके सिर और सीने पर गहरी चोट लगी है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और डॉक्टरों ने जांच के बाद भर्ती कर लिया। नशेबाज पड़ोसी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित तो पुलिस ने एक नहीं सुनी। पीड़ित पिता का आरोप है कि सारनाथ थाने के पुलिस कर्मियों ने उसे पीटकर भगा दिया। इससे आक्रोशित परिजनों और पड़ोसियों ने सड़क पर आकर हंगामा काटा। चक्काजाम करते हुए वाहनों पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। उधर, बच्ची का इलाज जारी है और उसी हालत गंभीर बनी हुई है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा निवासी राजेश वनवासी पुत्र पप्पू बनवासी अशोका इंस्टीट्यूट के पीछे और पेशे से लेबर का काम करता है। उसने बताया कि उसका पड़ोसी विकास यादव पुत्र शोभा यादव मनबढ़ किस्म का है और दारु शराब के नशे में अक्सर लोगों से मारपीट किया करता है। शनिवार को शाम में वह नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। उसे मना किया तो लड़ने पर आमादा हो गया। इसके बाद सभी दूर चले गए तो विकास ने पास में लेटी एक महीने की मासूम बच्ची को उठा लिया और उसे लेकर भागने लगा। बच्ची की मां ने जब चीख पुकार मचाई तो उसने उसे ऊपर उठाकर पनीचे पटक दिया। इससे बच्ची पहले चीख के साथ रोई फिर शांत हो गई। एक महीने की बच्ची को उठाकर पटक देने के बाद राजेश ने उसे धक्का दिया और बच्ची को उठाकर अस्पताल भागे। पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया
इसके बाद परिजन शिकायत लेकर सारनाथ थाना पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया नाराज परिजन अशोका इंस्टीट्यूट तिराहा पर पहुंचे। चक्का जाम करते हुए पुलिस की मनमानी और अनदेखी पर आक्रोश जताया। वाहनों ने निकलने का प्रयास किया तो उन पर पथराव कर दिया। लगभग आधे घंटे चला सूचना पर सारनाथ पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर सारनाथ थाने ले गई है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी है और परिजन पुलिस पर आक्रोशित है। वहीं, आरोपी विकास यादव को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है मौके पर पहुंचे एक दरोगा ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की बात कही है । हालांकि दबाव बढ़ने पर पुलिस ने विकास यादव समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कियाहै।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *