वाराणसी में नुक्कड़ नाटक आयोजित:कलाकारों ने संवाद, अभिनय व संदेशों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया


वाराणसी में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोहनिया क्षेत्र में जगतपुर पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “नमो सेवा गाथा” रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने स्थानीय नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद, अभिनय एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक एवं प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया। इस प्रकार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह नुक्कड़ नाटक जन-जागरूकता की दिशा में एक सार्थक एवं प्रभावी प्रयास रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *