![]()
कानपुर में आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में वन्यजीव सप्ताह 2026 का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक हुआ। अंतिम दिवस 8 अक्टूबर को छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने किया और वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संयोजन विभाग प्रभारी प्रो. संगीता अवस्थी ने किया। आयोजन में प्रो. पुष्पा चौधरी, डॉ. अंकिता अवस्थी, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. निशा सेवाल एवं मिस पूजा सिंह का सहयोग रहा। शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व पर विचार रखे। संचालन डॉ. सीमा पांडेय ने किया। निर्णायक प्रो. अंजिता सिंह एवं प्रो. राजकिशोरी सिंह ने परिणाम घोषित किए। नेहा रानी प्रथम, शिवानी पाल एवं मालिनी कश्यप द्वितीय, हेरा शीश तृतीय तथा शगुफ्ता नाज़ को सांत्वना पुरस्कार मिला। धन्यवाद ज्ञापन मिस पूजा सिंह ने किया।
Source link
एएनडी कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह:भाषण प्रतियोगिता में नेहा रहीं अव्वल, छात्राओं ने दिया संरक्षण का संदेश