वाराणसी में झमाझम बारिश,पारा पहुंचा 32°C:अगले 24 घंटे रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर,धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा


वाराणसी में गर्मी से लोगों को राहत मिली है सुबह से आसमान में काले बादलों के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है वही हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे है। मौसम बदलने के बाद गंगा घाटों पर पर्यटक आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। देखें तस्वीर… पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम आज शाम उत्तरी ओडिशा तट पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने की वजह से यूपी में कहीं-कहीं अचानक तेज बारिश हो सकती है। ओले गिर सकते हैं। अगले 11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी चमक-गरज के साथ बारिश के अलावा वज्रपात हो सकता है। 8 से 11 जुलाई के बीच व्यापक रूप से तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 8 एवं 11 जुलाई को वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। फसलों को होगा फायदा बारिश ने किसानों को राहत दी है। धान रोपाई की तैयारी तेज हुई है। वहीं, रमना, टिकरी तारापुर, सराय डंगरी, नेपुरा, नरोत्तमपुर में बोड़ा, लौकी, करैला, भिंडी, नेनुआ, परवल, टमाटर को लाभ मिला है। किसानों का कहना है पानी के बिना सब्जी की फसलें सूख रही थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *