![]()
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में गुरुवार को एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार लल्लापुरा निवासी मुरारी पुत्र शीतला प्रसाद के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी, जो धीरे-धीरे प्रथम तल तक पहुंच गई। प्रथम तल पर रखे गैस सिलेंडर में अत्यधिक गर्मी के कारण विस्फोट हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सकरी गलियां होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड कर्मियों, पुलिस बल और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सिगरा थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
Source link
वाराणसी के लल्लापुरा इलाके के मकान में लगी आग:पहले फ्लोर पर रखा सिलेंडर फटा, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम