वाराणसी के गेल CNG पंप पर लगी भीषण आग:पंप पर गैस भरवाते समय हादसा, 40 फिट ऊंची लपटों से हड़कंप


वाराणसी-जौनपुर हाईवे के करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पम्प पर शुक्रवार रात 9.20 बजे भीषण आग लग गई। फूलपुर थाना क्षेत्र के सीएनजी पंप पर हादसा गैस भरवाते समय हुआ और चिंगारी ने आग पकड़ ली। आग के बाद पंप पर हड़कंप मच गया। गैस लीक या वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग की आशंका मानी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे स्थानों पर तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। चंद मिनट में आग की लपटें 40 फिट तक ऊंची उठने लगी। आग से आसपास के इलाके में कोहराम मच गया और बड़े हादसे की आशंका पर लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। आग देखकर हाईवे से गुजरने वाले लोग भी ठहर गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *