लोहामंडी से जगदीशपुरा चौराहे तक खाली कराया फुटपाथ:अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जुर्माना भी वसूला


आगरा को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को नगर निगम की टास्क फोर्स ने लोहामंडी से जगदीशपुरा चौराहे तक सड़क किनारे फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान फुटपाथों पर रखे काउंटर, अस्थायी ढांचे ध्वस्त कराने के साथ कई ठेल धकेल जब्त कर ली गईं।
अस्थायी निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने सामान भी किया जब्त
कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के गिलास मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया गया। नगर निगम ने अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के मामलों में हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। यहां भी चला नगर निगम का अभियान
इसके अलावा नगर निगम की टीम ने फतेहाबाद रोड स्थित ‘आई लव आगरा’ स्थल से लेकर होटल मेरिएट तक विशेष अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण, गंदगी तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों, फुटपाथों और सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों और व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील भी की। नगर निगम के अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को सुगम यातायात और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर आयुक्त की चेतावनी
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा-नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी नागरिकों और व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपेक्षा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *