लेंसकार्ट शोरूम पर हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन:फर्रुखाबाद में कर्मचारियों को तिलक लगाकर जताया विरोध, 'जय श्री राम' के नारे


फर्रुखाबाद में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ठंडी सड़क स्थित लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध प्रदर्शन किया। बताया यह प्रदर्शन एक बयान को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों को तिलक और कलावा बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया, साथ ही ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। इस अवसर पर संगठन के प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान सनातन परंपरा से जुड़ी है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी तरह के कथित आपत्तिजनक बयान का विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने बताया कि संगठन ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारी ने पहले शोरूम के गेट पर तिलक लगाया इसके बाद वह अंदर गए। यहां कर्मचारियों के सामने अपनी बात को रखा। बाद में कर्मचारियों की सहमति से उन्हें तिलक लगाया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *