लापता व्यापारी का शव चौथे दिन नहर में उतराता मिला:हरदोई में शारदा नहर से बरामद, पुलिस जांच में जुटी


हरदोई शहर के एक कपड़ा व्यापारी बृजेश द्विवेदी का शव चौथे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर में उतराता मिला। यह घटना सांडी थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव के पास शनिवार शाम 4:15 बजे सामने आई, जब ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कोतवाली शहर के हरदेव गंज मोहल्ले के निवासी बृजेश द्विवेदी (पुत्र स्वर्गीय अनंत राम द्विवेदी) कपड़े के थोक व्यापारी थे। कपड़े और वसूली के संबंध में वह अक्सर जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में बाइक से जाया करते थे। बुधवार, 8 जुलाई की शाम को अपनी बाइक से वसूली के लिए बावन गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन गुरुवार को लोनार पुलिस ने परिजनों को सहोरा पुल के पास एक लावारिस बाइक और चप्पलें मिलने की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उनकी पहचान बृजेश की चीजों के रूप में की। इसके बाद पत्नी बबिता द्विवेदी ने थाने में पति की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शनिवार शाम को सांडी थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव के पास शारदा नहर में एक शव देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त लापता व्यापारी बृजेश द्विवेदी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *