ललितपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान:60 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 52,390 रुपये जुर्माना वसूला


ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 60 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। उनसे कुल 52,390 रुपये का जुर्माना वसूला गया। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने रविवार सुबह दैनिक भास्कर को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह चेकिंग अभियान ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अभियान मजिस्ट्रेट अरुण क्रांति और सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया था। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की मौके पर ही रसीद काटी गई और जुर्माना वसूला गया। वसूले गए कुल 52,390 रुपये के जुर्माने में से 35,850 रुपये कोर्ट फाइन के रूप में और 16,540 रुपये रेल किराया के रूप में शामिल थे। कुल 56 मामलों में यात्रियों ने तत्काल जुर्माना भरकर अपनी रसीद प्राप्त की। रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *