ललितपुर में नयागांव लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग:विश्वकर्मा महासभा ने की बैठक, हत्याकांडों और उत्पीड़न की घटनाओं पर जताई चिंता


ललितपुर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक रविवार को श्री 1008 अमझरा सरकार स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और समाज के लोगों के साथ हो रही कथित आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता दयाराम झा ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विश्वकर्मा (झा) समाज के लोगों के साथ हत्या, महिला उत्पीड़न, भूमि कब्जा, मारपीट और फर्जी मुकदमों जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं से समाज में असुरक्षा और चिंता का माहौल है। निशा विश्वकर्मा और धनीराम झा प्रकरण का उठा मुद्दा बैठक में गाजीपुर जिले के कटरिया गांव की निवासी निशा विश्वकर्मा तथा जाखलौन क्षेत्र के नयागांव निवासी धनीराम झा की हत्या का उल्लेख किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने दोनों मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग वक्ताओं ने नयागांव में पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचे लोगों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवारों को सहायता देने की मांग बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और समाजजनों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आवासीय भूमि का पट्टा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महासभा ने यह भी मांग की कि अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों की अवैध संपत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई को संगठित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय नहीं मिला तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। एकता और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प बैठक के अंत में समाज की एकता बनाए रखने, अधिकारों की रक्षा करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष महरौनी ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर झा और इंद्रपाल झा ने किया। बैठक में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *