![]()
ललितपुर के कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम अमरपुर में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद लाठी-डंडों और पथराव में बदल गया, जिसमें कुल 14 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार शाम को 25 वर्षीय संजू राजा पुत्र भगवानसिंह और दूसरे पक्ष के तिलकराम के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ-साथ पथराव भी किया।
इस संघर्ष में एक पक्ष से नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें देवकीनंदन पुत्र शिवचरन (30), अभिषेक यादव पुत्र बाबूलाल (21), बादाम पुत्र शाकुलाल (26), ऊदल सिंह पुत्र तिलकराम (25), कमलेश पत्नी टीकाराम (50), पुष्पा पत्नी तिलकराम (50), तिलकराम पुत्र हल्कू (55), अंजो पत्नी रेवाशंकर (38) और किरन पत्नी जीतू (38) शामिल हैं। इन सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें संजू राजा पुत्र भगवान सिंह (25), रामसिंह बुंदेला पुत्र रामराजा (55), मानसिंह पुत्र बाबूलाल (42), ब्रजेश राजा पत्नी भगवान सिंह (50) और जगदीश बुंदेला पुत्र रामराजा (50) शामिल हैं। इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि ग्राम अमरपुर में हुए इस विवाद के बाद दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Source link
ललितपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे:पथराव में तीन महिलाओं सहित 14 लोग घायल, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया