अमरोहामें एनएचएम संविदा कर्मचारी 5 मांगों को लेकर हड़ताल पर:8 से 10 अक्टूबर तक धरना, 12 से लखनऊ में प्रदर्शन, दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल


अमरोहा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने 5 मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी। दरअसल 8 से 10 अक्टूबर तक धरना और 12 अक्टूबर से लखनऊ में प्रदर्शन का ऐलान किया था। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) अमरोहा के बैनर तले ये कर्मचारी हड़ताल पर हैं। संघ के अनुसार, प्रदेश में करीब 1.50 लाख एनएचएम संविदा कर्मचारी 15 साल से स्वास्थ्य व्यवस्था में कार्यरत हैं। उनकी मांगों में नियमितीकरण/समान वेतन, 10 लाख का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए, गैर-जनपद ट्रांसफर नीति और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। 8 से 10 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय पर काम का बहिष्कार कर धरना होगा। 12 अक्टूबर से लखनऊ में राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार गुर्जर, जिला महामंत्री डॉ. कुलदीप शर्मा, डीपीएम मोहम्मद आलम और बीसीपीएम उमेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *