ललितपुर में तेज बारिश में सब्जियां बही, VIDEO:ललितपुर में रात को बरसा पानी, कई इलाकों में जलभराव


ललितपुर जिले के ग्राम चिगलौआ में शनिवार शाम हुई तेज बारिश से मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। इस दौरान सब्जी मंडी में सड़क पर रखी सब्जियां पानी में बह गईं, जिससे सब्जी विक्रेताओं को नुकसान हुआ। वहीं, ललितपुर शहर में भी रविवार रात 8 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई। बारिश रात 11 बजे तक जारी रही। इस बारिश के कारण शहर की अधिकतर गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रविवार शाम को बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। साथ ही, इसे किसानों के लिए भी लाभदायक माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रिमझिम बारिश रात भर जारी रहने की संभावना है। अगले एक दिन तक भी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *