अयोध्या में डंपरों ने तोड़ी नई सड़क:कुमारगंज से मां कामाख्या धाम मार्ग खराब, एडीएम से शिकायत के बाद भी ढुलाई नहीं बंद हुई


अयोध्या जिले के कुमारगंज से मां कामाख्या धाम जाने वाली नई सड़क खराब हो गई है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए मिट्टी ढोने वाले करीब 200 डंपर रोज इस रास्ते से गुजर रहे हैं। एक महीने पहले बनी यह सड़क भारी वाहनों के कारण जगह-जगह टूट गई है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमानीगंज प्रशांत मणि त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग की कार्यदाई संस्था को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा गया है कि रोड पीडब्ल्यूडी की जो बनी है डंपर उन्हें तोड़ दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा ऐसी शिकायत दर्ज कराई जा रही है कि शराब के नशे में डंपर चल रहे हैं जिससे कभी रोड के खाली और जंगल में डंपर घुस जा रहे हैं लोगों को आने-जाने में भी परेशानियां हो रही है। खंडासा थाना क्षेत्र बकचुना गांव के पवन शुक्ला ने बताया कि पहले मिट्टी सैदपुर-मोहम्मदपुर-अमानीगंज मार्ग से ढोई जा रही थी, जो अब खराब हो चुकी है। अब डंपर चालक नए कुमारगंज-मां कामाख्या धाम मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे धूल उड़ रही है और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। पवन शुक्ला ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा से शिकायत की थी। एडीएम ने एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा और खंडासा थानाध्यक्ष कमलेश सरोज को जांच के निर्देश दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद मिट्टी की ढुलाई जारी है। एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार ने कहा है सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *