ललितपुर पहुंची शंकराचार्य की गविष्टि यात्रा:अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा के लिए किया आह्वान, सूर्यास्त के बाद रखा मौन


ललितपुर में जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे ललितपुर शहर पहुंची। यात्रा निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से पहुंची। इलाइट चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच पाद पूजन और प्रसाद वितरण भी हुआ। शहर में प्रवेश के समय सूर्यास्त हो चुका था। धार्मिक परंपरा के अनुसार, जगद्गुरू शंकराचार्य ने मौन धारण कर लिया, जिसके चलते वह मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित नहीं कर सके। उन्हें सुनने पहुंचे भक्तों में इसे लेकर मायूसी भी देखने को मिली। मंच पर मौजूद वक्ताओं ने बताया कि गविष्टि यात्रा प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य गौभक्तों को गौ रक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा 24 जुलाई को लखनऊ में समाप्त होगी। इस कार्यक्रम के दौरान ‘गौमाता की जय’, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने किया। इस मौके पर मणि शर्मा, बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू, अजय तोमर, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, राजेश यादव, रामदास श्रोती, नीरज द्विवेदी, प्रशांत शुक्ला, आधार यादव और संग्राम यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *