लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता बोले- अचानक बेटी की हालत बिगड़ी, बॉडी अकड़ गई थी


फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर गांव में एक 11 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचूपुर निवासी सुभाष बेटी प्रिया को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच की और लड़की को मृत बताया। पिता ने बताया कि अचानक उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई और वह अकड़ गई थी। बालिका की मां ने बताया स्कूल से आने के बाद बेटी ने बताया था तबीयत ठीक नहीं है वह लेट गई। बाद में उसे उल्टी हुई थी। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जयसिंह ने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह चार से पांच घंटे पुराना है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *