लगातार प्रयास बना सफलता की कुंजी:UPPCS में ऋतू सिंह और साक्षी यादव नयाब तहसीलदार पद पर चयनित


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम रविवार को घोषित कर दिया। जिसमे मेरठ के सिविल एकेडमी, बच्चा पार्क के छात्रों ने उत्तर प्रदेश पीसीएस (UPPCS) 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। चयनित अभ्यर्थियों में ऋतू सिंह पुत्री स्वदेश कुमार और साक्षी यादव पुत्री रविंद्र यादव शामिल हैं। जिसमे दोनों का ही चयन नायाब तहसीलदार के पद पर हुआ है। एकेडमी के निदेशक अभिषेक शर्मा ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता अन्य अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी प्रशासनिक सेवाओं में आने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। संस्थान आगे भी इसी तरह छात्रों को मार्गदर्शन देकर सफलता की ओर अग्रसर करता रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *