![]()
लखीमपुर खीरी में एक कांवड़िए की बिजली के खंभे से टकराकर सोमवार की सुबह मौत हो गई। वह हरदोई के रहने वाले थे और गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे पसिगवां थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के गढ़िया खेड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय अंकित पाठक के रूप में हुई है। अंकित श्रीमऊ में कपड़े का कारोबार करते थे। उनके पिता नीरज पाठक ने बताया कि अंकित रविवार को कुसुमखोर घाट से जल भरकर अपने जत्थे के साथ गोला गोकर्णनाथ के लिए निकले थे। रविवार रात करीब 10 बजे लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना अंतर्गत कुतुबपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित बाइक समेत सिर के बल सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंकित को सीएचसी पसिगवां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन और एंबुलेंस उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि यह हादसा दूसरे जिले में हुआ है और शव का पंचनामा भरवाया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
लखीमपुर में कांवड़िए की बिजली पोल से टकराकर मौत:हरदोई का कपड़ा कारोबारी गोला जा रहे थे, पुलिस जांच में जुटी