![]()
लखीमपुर में उत्तर खीरी वन प्रभाग की मझगई रेंज के नौनिया बीट जंगल में मंगलवार सुबह एक वयस्क बाघिन का शव मिला। वन विभाग को 05 मई 2026 को सुबह करीब 6 बजे इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी और उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर बाघों के आपसी संघर्ष के संकेत मिले हैं। वन विभाग के अनुसार, मौके पर दूसरे बाघ के पगमार्क पाए गए हैं। मृत बाघिन के नाखूनों में अन्य वन्य जीव या बाघ के बाल भी फंसे मिले हैं। इसके अलावा, बाघिन के शरीर पर नाखूनों और केनाइन दांतों के स्पष्ट निशान भी मौजूद थे।अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत किसी अन्य बाघ के साथ हुए संघर्ष का परिणाम प्रतीत होती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही हो सकेगी।वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल गठित किया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के मानक प्रोटोकॉल के तहत पूरी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
Source link
लखीमपुर के नौनिया बीट जंगल में बाघिन का शव मिला:आपसी संघर्ष में मौत की आशंका, दूसरे बाघ के भी पैरों के निशान मिले