लखनऊ से दूसरे राज्यों के लिए जल्द शुरू होंगी सीधी:हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ के लिए रोडवेज की तैयारी तेज


लखनऊ से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम राजधानी से कई राज्यों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। इसको लेकर परिवहन मंत्री ने संबंधित राज्यों की सरकारों को पत्र भेजकर अनुमति और समन्वय की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अन्य राज्यों से मांगी गई अनुमति परिवहन विभाग ने अंतरराज्यीय बस सेवाओं को बढ़ाने के लिए संबंधित राज्यों से औपचारिक अनुमति मांगी है। जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, बस संचालन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी। यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा अधिकारियों के मुताबिक इन राज्यों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोग पढ़ाई, नौकरी और व्यापार के सिलसिले में रहते हैं। इसके अलावा पर्यटकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और सफर ज्यादा आसान हो जाएगा। रूट और किराया जल्द होगा तय निगम अधिकारियों का कहना है कि संबंधित राज्यों से मंजूरी मिलने के बाद बसों के रूट, टाइम टेबल और किराए की घोषणा की जाएगी। इस पहल से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रोडवेज की आय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *