लखनऊ से चोरी हुए 8 खच्चर अलीगढ़ में मिले:एक गांव के प्रधान ने अपने घर में बांध रखे थे, 2 युवकों ने पिकअप में लदवाया था


पीजीआई इलाके के उतरठिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से चोरी हुए 8 खच्चर अलीगढ़ में रविवार को मिल गए हैं। वहां के एक गांव के प्रधान के घर में बंधे हुए थे। पुलिस ने चोरी के 14 दिन बाद खच्चर बरामद किए और ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया। आरोपी ग्राम प्रधान ने बताया है कि कुछ युवकों ने अपने खच्चर कहकर पिकअप में लाद दिए थे। बाद में कहा था कि ये चोरी के हैं। ग्राहक मिलने तक अपने घर में बांधकर रखो। जब सब बिक जाएंगे तो पैसे बराबर बांट लिए जाएंगे। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल पिकअप (UP 81 HT 0782) बरामद किया है। मामले में 26 अगस्त को माती गांधीनगर के रकमनाथ ने पीजीआई थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि 2 लोगों के 8 खच्चर चोरी हो गए हैं। पिकअप से भाड़ा लेकर लखनऊ आया था आरोपी ग्राम प्रधान बच्चन सिंह ने बताया है कि वह पिकअप से भाड़ा लेकर लखनऊ आया था। उसी दिन मेरे गांव के ही गोलू शर्मा पुत्र राम खिलाड़ी ने मुझे फोन करके कहा कि तुम लखनऊ आए हो, यहीं पर मेरे कुछ जानवर हैं, तो तुम गांव लेते चलो। मैंने हामी भरी तो गोलू शर्मा और उसके एक दोस्त मेरी पिकअप एक रेलवे क्रॉसिंग के पास ले गए। दोनों ने पास में ही एक मैदान से 8 खच्चर पिकअप में लदवा दिए। फिर हम लोग खच्चर लेकर अलीगढ़ आ गए तो गोलू शर्मा और उसके दोस्त ने कहा कि तुम्हारे पास पर्याप्त जगह है। तुम इन खच्चरों को अपने यहां ही रख लो। हम लोग जल्दी ही इनका ग्राहक खोजकर इन्हे बेच देंगे, फिर जो भी पैसे मिलेगें, उन्हें आपस में बांट लिया जाएगा। मैं लालच में आ गया था। पिकअप नंबर के आधार पर प्रधान तक पहुंची पुलिस चोरी हुए खच्चरों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीजीआई पुलिस ने कई टीमें गठित की थीं। पुलिस ने तकनीकी जांच, मैनुअल इनपुट और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन का पता लगाया। वाहन नंबर UP81 HT 0782 के आधार पर पुलिस टीम अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के नगला मानसुजान गांव पहुंची।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *