लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी पहुंचे मेट्रो स्टेशन:LSG टीम और मेट्रो की साझेदारी के 4 साल हुए पूरे , खिलाड़ियों ने यात्रियों को दिया सफलता का मंत्र


लखनऊ मेट्रो स्टेशन हजरत गंज में खिलाड़ियों का लगा जमावड़ा। मेट्रो और आईपीएल टीम ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ (LSG) की साझीदारी के चार साल पूरे होने पर एक खास कार्यक्रम (मीट एंड ग्रीट) आयोजित किया गया। इस मौके पर LSG के सलाहकार और केन विलियम्सन, बल्लेबाज मुकुल चौधरी, ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर और बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ मेट्रो स्टेशन पहुंचे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने LSG सदस्यों का स्वागत किया। यात्रियों के लिए सेल्फी प्रतियोगिता हुई मेट्रो में चलने वाले यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा ‘सेल्फी कॉन्टेस्ट’ आयोजित की गई थी जिसके विजेताओं को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने का सुनहरा मौका मिला। विजेताओं ने खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें LSG टीम द्वारा आधिकारिक टी-शर्ट भी भेंट की गई। जिस पाकर क्रिकेट प्रेमी काफी खुश नजर आए दिग्गजों से मिले सफलता के मंत्र इस अवसर पर उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए एक विशेष प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया। युवा खिलाड़ियों ने केन विलियम्सन और मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर और एम. सिद्धार्थ से खेल की तकनीक, मानसिक मजबूती और अनुशासन को लेकर कई सवाल पूछे। खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए इन नन्हे क्रिकेटरों को भविष्य के लिए ‘सफलता के मंत्र’ दिए, जिससे युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया। मेट्रो स्टेशन की LSG खिलाड़ियों ने की तारीफ मेट्रो भ्रमण के दौरान खिलाड़ियों ने स्टेशनों की दीवारों पर बनी स्थानीय संस्कृति को दर्शाती कलाकृतियों की जमकर तारीफ की। टीम ने लखनऊ मेट्रो की स्वच्छता को भी सराहा। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यह लखनऊ मेट्रो और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच साझीदारी का लगातार चौथा साल है। यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मेट्रो इस बार भी मैचों के दौरान रात 12:30 बजे तक सेवाएं दे रहा है। इसके अलावा इकाना स्टेडियम तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बस के जरिए ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। सुशील कुमार ने कहा कि यह साझीदारी हर साल और मजबूत हो रही है, जिससे शहर के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *