![]()
लखनऊ समेत पूरे प्रदेश से हज पर जाने वाले यात्रियों का चयन हो गया है। साल 2027 में उत्तर प्रदेश से 22,510 यात्री रवाना होंगे। इन लोगों का हज यात्रा के लिए चयन मुंबई स्थित हज कमेटी आफ इंडिया की कुर्रा (लाटरी) प्रक्रिया में हुआ है। चयन की सूचना सभी आवेदकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दी गई है। हज यात्रा के लिए चयनित लोगों में 11,947 पुरुष हैं और 10,563 महिलाएं हैं। 32% महिला यात्रियों कि संख्या बढ़ी जारी वर्ष में महिला हज यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी है । वर्ष 2026 में 7990 महिलाओं ने आवेदन किया था, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 10563 पहुंच गई। 2573 महिलाओं ने अधिक आवेदन किया। वहीं वर्ष 2025 में महिला आवेदकों की संख्या 6407, वर्ष 2024 में 8486, वर्ष 2023 में 11690 और वर्ष 2022 में 3442 दर्ज की गई। विगत वर्ष की तुलना महिला हज यात्रियों की संख्या 32% तक बढ़ी है। 10 अगस्त तक जमा करना होगा पहली किश्त नामहरम श्रेणी की 55 महिलाएं भी इसमें शामिल हैं। पिछले सालों की तुलना में इस वर्ष महिलाओं की बढ़ती हुई संख्या को उनके धार्मिक जज़्बे से जोड़कर देखा जा रहा है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक पहली किश्त के रूप में ₹ 1,52,300 हज कमेटी आफ इंडिया के यूनियन बैंक या भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा करना होगा। भुगतान हज सुविधा एप, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भी किया जा सकता है। राशि जमा करने के बाद आवेदकों को पे-इन स्लिप, हस्ताक्षरित हज आवेदन पत्र, घोषणा पत्र, अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट संबंधी घोषणा पत्र और मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस सर्टिफिकेट अपनी लाग-इन आइडी से अपलोड करना होगा। किसी प्रकार की समस्या आने पर राज्य हज समिति से संपर्क कर सकते हैं।
Source link
लखनऊ समेत पूरे प्रदेश से 22,510 हज यात्री होंगे रवाना:32% महिला यात्रियों कि संख्या बढ़ी ,10 अगस्त तक जमा करना होगा पहली किश्त