![]()
लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार शाम छात्रों द्वारा किए गए हंगामे के मामले में कुलपति की ओर से में मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्रों पर कुलपति से अभद्रता करने और जबरन उनके कक्ष में घुसने की कोशिश करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे कुछ छात्र कुलपति के आवास के लिए निकलते समय उनके वाहन के सामने आ गए और रास्ता रोक लिया। आरोप है कि छात्रों ने वाहन को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की, जिससे विश्वविद्यालय के कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई। 8 लोगों को नामजद, 5 छात्र और 3 बाहरी शामिल विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में 8 लोगों को नामजद किया है। इनमें 5 वर्तमान छात्र—प्रेम प्रकाश यादव, प्रसन्न शुक्ला, शशि प्रकाश, हर्षित शुक्ला और रुपेंद्र बहादुर सिंह शामिल हैं। वहीं 3 बाहरी—अहमद रजा खान, तौकील (तौकील गाजी) और विशाल सिंह को भी घटना में शामिल बताया गया है। पहले भी विवादों में रहे दो बाहरी प्रशासन के मुताबिक, अहमद रजा खान और तौकील गाजी पर पहले भी विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके हैं। दोनों को पहले ही परिसर में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जा चुका था, जिसकी सूचना फरवरी में पुलिस को दे दी गई थी। एफआईआर दर्ज करने के आदेश, जांच जारी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। बाहरी लोगों के परिसर में प्रवेश कर कुलपति के कक्ष तक पहुंचने की कोशिश ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे पर FIR,:कुलपति से अभद्रता का आरोप, रोकी थी गाड़ी, 8 पर मुकदमा