![]()
लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने लखनऊ मेट्रो फेज-1बी के तहत ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के एलिवेटेड हिस्से के निर्माण के लिए 384 करोड़ रुपए का ठेका जारी कर दिया है। यह जिम्मेदारी रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को सौंपी गई है। जीएसटी सहित परियोजना की लागत करीब 453 करोड़ रुपए होगी। कंपनी ठाकुरगंज से वसंतकुंज के बीच करीब 4.6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण करेगी। इसके साथ ही पांच नए एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाएंगे। परियोजना को कार्य शुरू होने की तिथि से 24 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ये 5 नए स्टेशन बनेंगे परियोजना के तहत मुख्य लाइन को डिपो से जोड़ने के लिए 740 मीटर लंबा रैंप भी बनाया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन भवन, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज, अग्निशमन प्रणाली, विद्युत एवं यांत्रिक कार्य समेत अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। शहर के पश्चिमी हिस्से को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने और ट्रैफिक जाम में राहत मिलने की उम्मीद है। कुल 12 स्टेशन होंगे लखनऊ मेट्रो फेज-1बी के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें 5 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे। वसंतकुंज मेट्रो डिपो के निर्माण का टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है, जबकि भूमिगत सेक्शन के निर्माण के लिए भी जल्द टेंडर जारी होने की संभावना है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि यह टेंडर फेज-1बी परियोजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यूपीएमआरसी परियोजना को तय समय सीमा में और विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Source link
लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार:384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन; 2 साल में तैयार होगा वसंतकुंज-ठाकुरगंज सेक्शन