लखनऊ में हनुमान भंडारे का आयोजन:टीम हनुमान और राज सेवा संस्थान ने किया सहयोग


लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में ‘टीम हनुमान’ और ‘राज सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में एक हनुमान भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, आरती और सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष किए। भंडारे का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना भंडारे के सफल आयोजन में शैलेश यादव, प्रशांत सिंह, संग्राम सिंह, सर्वेश यादव, हरिकेश और ध्रुव सिंह सहित ‘टीम हनुमान’ के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों ने स्वयं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भंडारे का उद्देश्य समाज में सेवा भावना, आपसी भाईचारा और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और जनसेवा के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भंडारा देर शाम तक जारी रहा, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *