लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण:जनकल्याण महासमिति ने एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया


लखनऊ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोमती नगर स्थित ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महासमिति के पदाधिकारियों, स्थानीय समाजसेवियों और शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि एवं महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने विधिवत ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा गगन में लहराया, पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। नागरिक जिम्मेदारी निभाएं वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महज एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति आत्ममंथन करने का दिन है। वक्ताओं ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह अनगिनत वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। सभी का यह दायित्व है कि हम देश की एकता को मजबूत करें और अपने शहर व समाज के विकास में योगदान दें। महासमिति के पदाधिकारियों ने लखनऊ और उत्तर प्रदेश के विकास पर जोर देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। महासमिति ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में महासमिति के पदाधिकारी रूप कुमार शर्मा, रितेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सौरभ सिंह, रितेश शर्मा, मोहम्मद यूसुफ, विवेक शर्मा, महामंत्री पी. एस. श्रीवास्तव, वी. के. पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव, रेखा शर्मा, अर्थ शर्मा, आश्वत आदि शामिल रहे। इसके अलावा महासमिति के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और क्षेत्रीय निवासी भी समारोह का हिस्सा बने।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *