लखनऊ में शिक्षक दिवस समारोह:विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, फैकल्टी सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया


लखनऊ में नोवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनाई गईं। समारोह में प्राचार्य नर्सिंग प्रो. सुश्री रंजना वर्मा, निदेशक फार्मेसी प्रो. (डॉ.) कोशी एम. काइमोनिल, सुश्री दीप्ति कुशवाहा, डॉ. एस. एम. अरफीन तथा नोवा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक श्री आर. के. वर्मा सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी फैकल्टी सदस्यों को स्नेह एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *