लखनऊ में लगातार तीसरे दिन बारिश:तड़के सुबह से बरस रहे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


लखनऊ में तीन दिनों से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। तड़के सुबह करीब 5 बजे से लखनऊ के कई इलाकों में बरसात हो रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। बादलों की गरज चमक भी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 74 फीसदी रहा। इस दौरान 27.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। अभी तक एक दिन में सीजन की यह सबसे अधिक बरसात है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *