![]()
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता हॉस्पिटल में सोमवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में रेस्क्यू, इवैक्युएशन और फायर फाइटिंग के तरीकों का अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल में फायर विभाग की टीम और अस्पताल स्टाफ ने मिलकर समन्वय के साथ आपात स्थिति से निपटने का प्रदर्शन किया। चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान डिजी फायर सुजीत पांडे ने बताया कि नोएडा और लखनऊ में हाल में हुई आग की घटनाओं के बाद यूपी फायर विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाते हुए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और गांवों में मॉक ड्रिल कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान सूचना मिलने पर टीम ने मात्र 1 मिनट में रिस्पॉन्स दिया, जो इमरजेंसी मैनेजमेंट के लिहाज से बेहतर माना जा रहा है। ड्रिल में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन दिखाया गया, जिसमें फायर फाइटर्स ने तालमेल के साथ तेजी से कार्रवाई की।
Source link
लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल में लगी आग, फायर ने बुझाया:मॉक ड्रिल में 1 मिनट का रिस्पॉन्स, आपात हालात से निपटने का अभ्यास