लखनऊ में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस को मिले नए अधिकारी:कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमान अस्पताल मध्य कमान के कमीशनिंग समारोह में कैडेट बने एमएनएस अधिकारी


लखनऊ छावनी स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमान अस्पताल, मध्य कमान में गुरुवार को कमीशनिंग समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेटों को औपचारिक रूप से मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में अधिकारी के रूप में कमीशन किया गया। यह समारोह उनकी शैक्षणिक पढ़ाई, प्रोफेशनल नर्सिंग प्रशिक्षण और सैन्य अनुशासन के सफल समापन का प्रतीक रहा। मुख्य अतिथि ने दी नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं समारोह में सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट और एएमसी अभिलेख प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मिलिट्री नर्सिंग सर्विस सशस्त्र बलों की स्वास्थ्य सेवाओं और ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रोफेशनल शपथ लेकर शुरू किया सेवा का सफर नवनियुक्त अधिकारियों ने ब्रिगेडियर परवीन रानी, ब्रिगेडियर एमएनएस, मध्य कमान की मौजूदगी में प्रोफेशनल शपथ ली। इस दौरान उन्होंने नैतिक नर्सिंग सेवा, क्लिनिकल उत्कृष्टता, संवेदनशीलता और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेट हुए सम्मानित समारोह में अकादमिक उपलब्धियों, क्लिनिकल दक्षता, नेतृत्व क्षमता और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्ट रहे कैडेटों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य, पूर्व छात्र और कैडेटों के परिजन भी मौजूद रहे। गर्व के पल के साथ हुआ समारोह का समापन मेजर जनरल आलोक भल्ला और ब्रिगेडियर प्रमीला केपी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और सामूहिक फोटो के साथ हुआ। यह अवसर नवनियुक्त अधिकारियों के सैन्य और पेशेवर जीवन की नई शुरुआत का यादगार पड़ाव बना।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *