![]()
लखनऊ में भीषण गर्मी का असर बढ़ गया है। तेज धूप से तपन और उमस के चलते सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। गर्म हवा के थपेड़े भी चल रहे। लोग घर के बाहर निकलने में लोग परहेज कर रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 31 फीसदी दर्ज की गई। गर्म हवा के थपेड़े जारी लखनऊ में मौसम सामान्य बना हुआ है। इस बीच पारा लगातार बढ़ रहा है। गर्म हवा के थपेड़े सुबह से ही चल रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ कि आने वाले दिनों में लखनऊ का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक रहेगा। इससे महीने में पारा अपने अधिकतम स्तर पर दर्ज किया जाएगा। बीच में एकाध बार बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में थंडरस्टार्म के साथ कहीं कहीं बूंदा-बांदी और छिटपुट बारिश की संभावना के बावजूद आगामी 5 दिनों के दौरान तापमान बढ़ता रहेगा। लू की स्थितियां जारी रहने की संभावना है | फिलहाल मानसून के यूपी और लखनऊ में आने की परिस्थिति अनुकूल नहीं है।
Source link
लखनऊ में भीषण गर्मी:वार्म डे के हालात, सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर तापमान, अभी नहीं मिलेगी राहत