लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी की हत्या की:घर जाकर बहन को मारा, फिर खुद को गोली से उड़ाया; पत्नी ICICI, खुद SBI में नौकरी करता था


लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंककर्मी ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मारकर फरार हो गया। इसके बाद वह सीधे 2 किमी दूर घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है। वारदात गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है। दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। दिव्या यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थी। वहीं, उसका पति मानस बाजपेई हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI बैंक में काम करता था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- वारदात से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *