लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच निकली धूप:सुबह से उमसभरी गर्मी, दिनभर चलेंगे हवा के थपेड़े; 42°C के पार जाएगा तापमान


लखनऊ में सुबह से भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। सुबह बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकली है, जिससे उमसभरी गर्मी बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। इस बीच दोपहर में पारा अपने अधिकतम स्तर पर रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 69 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 32 फीसदी दर्ज की गई है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में चलेंगे गर्म हवा के थपेड़े लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने से आने वाले एक तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। इस बीच तेज गर्म हवा के थपेड़े के साथ में लू का अलर्ट मौसम विभाग ने जारे किया है। इसके साथ ही थंडर स्टार्म के साथ कहीं कहीं बूंदा-बांदी और छिटपुट वर्षा की संभावना भी बनी रहेगी। तापमान में भी आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। 22 जून के बाद यूपी पहुंचेगा मानसून मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल बिहार तक मानसून सक्रिय रूप से पहुंच चुका है, लेकिन कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने के चलते फिलहाल मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून के कभी भी पहुंचने की संभावना बन सकती है। इसके साथ ही लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में 22 जून से 25 जून के बीच में मानसून पहुंच सकता है। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि फिलहाल मानसून की सक्रिय रूप को लेकर परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *