![]()
लखनऊ के हुसैनाबाद इलाके में रूमी गेट के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) यहां करीब 9 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में नई पार्किंग विकसित करेगा। इसमें 15 बसों, 150 चार पहिया और लगभग 300 दो पहिया वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। बुधवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने हेरिटेज जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रूमी गेट, बड़ा इमामबाड़ा और घंटाघर घूमने आने वाले पर्यटकों को अवैध पार्किंग और जाम की वजह से काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए पार्किंग निर्माण की योजना तैयार की गई है। करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस पार्किंग में वाहनों की आवाजाही के लिए रूमी गेट के पास से 14 मीटर चौड़ा कॉरिडोर बनाया जाएगा। वहीं पैदल आने-जाने वालों के लिए मुसाफिर खाना गेट से अलग रास्ता दिया जाएगा। इसके अलावा हुसैनाबाद फूड कोर्ट के पीछे निर्माणाधीन लाइब्रेरी के पास भी करीब 700 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्किंग बनाई जाएगी। एलडीए का कहना है कि इन दोनों पार्किंग के शुरू होने से इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। रेजिडेंसी के काम में देरी पर ठेकेदार पर जुर्माना निरीक्षण के दौरान एलडीए उपाध्यक्ष ने रेजिडेंसी के पास चल रहे प्लेस मेकिंग कार्य की प्रगति धीमी मिलने पर कार्यदायी संस्था मेसर्स एफएन एंड कंपनी पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसके बाद सूरजकुंड पार्क का निरीक्षण कर आसपास बने अवैध झुग्गी और टीनशेड हटाने के निर्देश दिए। पार्क कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मशीन लगाने को भी कहा गया। इसी महीने शुरू होगी ‘लजीज गली’ एलडीए की ओर से हुसैनाबाद में विकसित की जा रही ‘लजीज गली’ को भी इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। यहां 15 फूड कियोस्क बनाए गए हैं। फिलहाल टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण चल रहा है। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को 15 दिन के भीतर सभी काम पूरे कर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। नींबू पार्क में जल्द चालू होगा फाउंटेन निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने नींबू पार्क का भी जायजा लिया। यहां हाल में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने नए फाउंटेन को जल्द चालू कराने और पार्क में नींबू की विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के निर्देश दिए।
Source link
लखनऊ में बनेगी बड़ी पार्किंग, 450 वाहन होंगे खड़े:हुसैनाबाद के जाम से मिलेगी राहत, पर्यटकों को भी होगी सुविधा