लखनऊ में तड़के सुबह से बारिश:मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लगातार चौथे दिन रुक रुक कर बरसात जारी


लखनऊ में तड़के सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई है। लगातार चौथे दिन रुक रुक कर बरसात का सिलसिला जारी है। झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में तड़के सुबह ही बिजली कटौती हुई। इस बीच कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बादलों की गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *