लखनऊ में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप:48 घंटे तक परेशान रहे लोग, नाराज होकर किया प्रदर्शन


लखनऊ में बिजली संकट लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दुबग्गा बिजली उपकेंद्र के रामपुर भूहर इलाके में ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 25 मई की रात करीब 10:30 बजे गई बिजली 27 मई की शाम साढ़े सात बजे के बाद बहाल हो सकी। लंबे कटौती के चलते इलाके के तीन सौ से अधिक परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली संकट से पानी को तरसे लोग
बिजली न होने से लोगों के घरों में पानी का संकट भी गहरा गया। कई उपभोक्ताओं को किराए पर जनरेटर मंगवाकर पानी की टंकियां भरवानी पड़ीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद भी बिजली विभाग के अभियंताओं ने समय रहते उसे नहीं बदला, जिससे समस्या और बढ़ गई। लगातार दो दिन तक बिजली न आने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ता दिलीप और प्रशांत का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों और अभियंताओं को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में मामला अमौसी जोन के अधिशासी अभियंता तक पहुंचने पर दो ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। यहां भी बिजली संकट से जूझ रहे लोग
इधर, एकता नगर के ओम नगर इलाके में एबीसी लाइन जलने से बिजली बाधित रही, जबकि निगोहां क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दर्जनों गांवों में घंटों अंधेरा छाया रहा। वहीं पुराने लखनऊ के चौपटिया स्थित सिरके वाली गली और आसपास के इलाकों में भी मंगलवार रात बिजली संकट बना रहा। यहां रात करीब 11:45 बजे बिजली गुल हुई, जो करीब दो घंटे बाद रात 1:45 बजे बहाल हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से रात के समय लगातार बिजली कटौती हो रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *