![]()
लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित सार्वजनिक शिक्षकोंनयन संस्थान में रहने वाली 26 वर्षीय छात्रा प्रतिमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव हॉस्टल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद हॉस्टल से जुड़े लोग शव को बिना पुलिस को सूचना दिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जानकारी मिलते ही गोमती नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रतिमा संस्थान के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली। इस पर साथ में रहने वाली छात्राओं और कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में दरवाजा तोड़ा गया तो प्रतिमा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि बाथरूम अंदर से बंद था। वहीं, शव को लेकर NGO के कुछ लोग बिना पुलिस को जानकारी दिए ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
Source link
लखनऊ में छात्रा की संदिग्ध मौत:हॉस्टल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; NGO बिना सूचना शव ले जा रहा था