![]()
लखनऊ के हजरतगंज स्थित दारुलशफा के कॉमन हॉल में सोमवार को गोंड समाज के अधिकारों पर एक बड़ा आयोजन किया गया। मूलवासी कश्यप निषाद गोंड जन उत्थान समिति ने गोंड समूह आरक्षण अधिकार कोर कमेटी उत्तर प्रदेश के सहयोग से प्रांतीय मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। सम्मेलन में मंत्री नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर दीपिका रायकवार, डॉ. सुभाष, कैप्टन जगदीश कश्यप, राजेंद्र प्रसाद गोंड, सीताराम कश्यप, रामनाथ गोंड, बिंद्रा प्रसाद और रामजी गोंड सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद थे। सामाजिक-आर्थिक विकास पर विस्तृत चर्चा की कार्यक्रम में वक्ताओं ने गोंड समाज के आरक्षण अधिकारों और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज को उसके अधिकार दिलाने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं।राजेंद्र प्रसाद गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि गोंड समाज को लंबे समय से उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। समाज के उत्थान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प सीताराम कश्यप ने आरक्षण को केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि समाज के विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्गों को समान अवसर नहीं मिलेगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।सम्मेलन के समापन पर समाज के उत्थान और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ेगी और समाज को उसके अधिकार दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
Source link
लखनऊ में गोंड समाज के अधिकारों पर बड़ा आयोजन:दारुलशफा में प्रांतीय मंडलीय सम्मेलन