![]()
लखनऊ में यासीनगंज स्थित मदरसा जामिया हफ्सा लिलबनात में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । 26 वें वार्षिक ‘खत्म बुखारी शरीफ’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म गुरु मौजूद रहे । इस अवसर पर मदरसे की छात्राओं, अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुफ्ती सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला आबदी शामिल हुए जिन्होंने शिक्षा और उसकी महत्वता पर चर्चा किया इस अवसर पर मदरसे की छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया । कारी, आलिम और फाजिल की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राओं को रिजल्ट वितरित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं । सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला ने कहा की सभी बच्चों के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। हमें बिना किसी भेदभाव के अपने बच्चों को शिक्षित बनाना चाहिए । समाज में बेटा और बेटी में बिल्कुल भी फर्क नहीं होना चाहिए। शिक्षा पर दोनों का बराबर अधिकार है। मौलाना ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने हमेशा शिक्षित होकर समाज की मदद की बात कही है। यह हम सभी लोगों के लिए जरूरी है कि अच्छी बातों को अपने जीवन में लागू करें। धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल और साइंस की शिक्षा भी हासिल करें। समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना पूरा योगदान दें। वतन से मोहब्बत करना हमारे लिए बेहद जरूरी है। वतन से मोहब्बत का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि उसकी तरक्की के लिए काम करें और देश में रहने वाले लोगों की निस्वार्थ सेवा करें। धर्म और जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में बंधकर कर काम करने की जरूरत है।
Source link
लखनऊ मदरसे में वार्षिक उत्सव का आयोजन:छात्राओं को किया गया सम्मानित , मौलाना बोले – शिक्षा के बिना समाज तरक्की नहीं कर सकता