लखनऊ- चुटकी भंडार गर्ल्स स्कूल के शिक्षकों का होगा समायोजन:DIOS ने लिया सहमति पत्र, जल्द नए स्कूल में मिलेगी तैनाती


लखनऊ के महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्थापित ऐतिहासिक ‘चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर स्कूल’ के शिक्षकों के समायोजन की कार्रवाही शुरू हो गई है। गुरुवार को 11 शिक्षकों ने समायोजन वाले नये स्कूल के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर डीआईओएस को दिया है। बचे हुए शिक्षक और कर्मचारियों भी जल्द सहमति पत्र देंगे। डीआईओएस देवेन्द्र कुमार इसका प्रस्ताव बनाकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। इन्होंने दिया सहमति पत्र डीआईओएस देवेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को वरिष्ठ शिक्षिका सुमन शुक्ला, सुनीता सिंह, प्रीति गुप्ता,रश्मि, अंजू चौधरी, अंशिता, अश्वनी भट्ट, वंदना मिश्रा, दीप्ति वर्मा,मीनाक्षी व वैशाली की सहमति से समायोजन के स्कूल आंवटित किये हैं। इन शिक्षकों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करके दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर मई में स्कूल की जर्जर इमारत को डीआईओएस ने सील कराया था। यहां पढ़ रही काफी छात्राओं के दाखिले आसपास के स्कूलों में कराए जा चुके हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षकों व कर्मियों के समायोजन की कार्रवाई शुरू हुई है। वेतन को लेकर बनाएंगे दबाव उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा का कहना है कि काफी संघर्ष के बाद शिक्षकों के समायोजन की कार्रवाई शुरू हुई है। इससे शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित होगी। प्रबंधन के ढुलमुल रैवये से अभी तक मई माह का शिक्षक व कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। अब वेतन को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाएगा। साथ ही जर्जर स्कूल के नए भवन के निर्माण को लेकर जल्द माध्यमिक शिक्षा मंत्री व निदेशक से मिलकर करेंगे वार्ता। उन्होंने बताया कि एतिहासिक स्कूल के बचाने के लिये संगठन कर हर संभव प्रयास करेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *