लखनऊ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव:बनारस नाव में इफ्तार पर बोले- DM,SP की हथेली गरम नही की होगी इसलिए हुई कार्रवाई


लखनऊ में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव। समाजवादी पार्टी के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आयोजित की इफ्तार पार्टी। जिसमें अखिलेश यादव के साथ इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत बड़ी संख्या में सियासी और सामाजिक लोगो का जमावड़ा लगा। इफ्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ‘गैस का संकट बढ़ रहा है’ अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा एलपीजी गैस का संकट बढ़ रहा है स्थिति ऐसी ही रही तो आगे व्यापार पर बड़ा नुकसान पहुंचेगा। हम अफवाह नहीं फैला रहे हम जानकारी दे रहे हैं और जनता को मालूम है की सबसे बड़ा अफवाहजीवी कौन है सरकार को एलपीजी संकट दूर करने के लिए काम करना चाहिए। ग्रीन कॉरिडोर में गड्ढे को लेकर कहा उनके लोगों ने रात में जाकर गड्ढे खोद दिए होंगे इतना पैसा लगने के बावजूद भी गड्ढा हो गया इन्हें गड्ढे पसंद है बुलडोजर ले जाकर रात में गड्ढा खोद दिया होगा। बंगाल में SIR के नाम पर जनता बहुत परेशान हुई अखिलेश यादव ने कहा कि जब चुनाव उत्तर प्रदेश में होगा ना डीजीपी हटेंगे ना होम सेक्रेटरी हटेंगे ना चीफ सेक्रेटरी हटेंगे ना कप्तान की शिकायत करेंगे ना वह हटेंगे ना डीएम हटेंगे ना कमिश्नर हटेंगे लेकिन यह सब बीजेपी को हरवाएगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में हटाया है लेकिन जनता वहां पर ममता बनर्जी को चुनने जा रही है। बंगाल के लोगों ने भेदभाव देखा है SIR के बहाने बहुत परेशान किया अभी भी परेशान किया जा रहा है वोटर लिस्ट तैयार नहीं है । गोरखपुर में हत्या हो रही हर दूसरे तीसरे दिन रुकने जाते हैं हमेशा हत्या होती है वहां पर जब मुख्यमंत्री जी गोरखपुर जाते हैं लॉ अलग ले जाते है ऑर्डर अलग ले जाते हैं। ‘बनारस में इफ्तार पर बोले हथेली गरम पुलिस नरम’ बनारस में नाव पर अफ्तार को लेकर अखिलेश यादव ने कहा डीएम एसपी और एसओ को भी अच्छा खाना खिलाना चाहिए था। हथेली गरम पुलिस नरम उन्होंने हथेली नहीं गम किए होंगे नाव पर क्यों नहीं बना सकते हैं। हमारे आपके बीच में दूरियां पैदा करने के लिए ये किया जा रहा है एक जहाज चला था फाइव स्टार उसमें महंगी महंगी शराब रखी थी और जो वेस्ट है उसका टॉयलेट का गंगा में जा रहा था उस पानी जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई । एक टेंट लगा था नकली टेंट उस समय जो गड्ढे खोदकर छोड़ गए थे गंदगी वह गंगा में पहुंची यह सब बहाना है जानबूझकर प्रशासन इस तरह का काम कर रहा है सरकार को खुश करने के लिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *