लंबित भुगतान को लेकर आशा बहुओं का प्रदर्शन:छह माह से रुकी प्रोत्साहन राशि जारी करने की मांग, 11 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन


बहराइच जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा बहुओं ने बड़ी संख्या में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित धरना स्थल पर पहुंच प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पिछले छह माह से लंबित प्रोत्साहन राशि और अन्य भुगतानों को शीघ्र जारी करने की मांग करते हुए 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। आशा संघ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा बहुएं कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ नसबंदी, आभा कार्ड और गोल्डन कार्ड से संबंधित भुगतान भी छह महीने से रुका हुआ है। कई बार कहने के बाद भी इस बारे में विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है । जिससे हम सभी काफी परेशान हैं जिलाध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। जिसके चलते हम सभी के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके लंबित भुगतान जल्द जारी नहीं किए गए, तो हम सभी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में तैनात बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *