![]()
मऊ जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर होते-होते जिले के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते सड़कों पर भी लोगों की चहल-पहल कम दिखाई दी। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण खुशनुमा हो गया। देखें, 3 तस्वीरें… यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, लगातार बदलते मौसम को लेकर लोग सतर्क भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले में लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
Source link
मऊ में बारिश से मिली गर्मी से राहत:कई इलाकों में हल्की तो मोहम्मदाबाद गोहना में झमाझम बारिश